About Us हिंदी गतिविधियाँ

विश्व हिंदी दिवस 2023 कार्यक्रम रिपोर्ट

Posted on: February 14, 2023 | Back | Print


भारतीय उच्चायोग , लंदन 
(हिंदी विभाग) 



सं : लंदन/हिंदी/वि.हि.दि./621 /9 /2023                                                                   दिनांक : 12/1/2023


विश्व हिंदी दिवस 2023  कार्यक्रम रिपोर्ट 

  भारतीय  उच्चायोग, लंदन में विश्व  दिवस का आयोजन गांधी हॉल में दोपहर 3. 00  बजे किया गया |   कार्यक्रम  का उद्घाटन महामहिम उप उच्चायुक्त श्री सुजीत घोष द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ | तत्पश्चात उन्होंने प्रधान मंत्री द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रेषित सन्देश का पठन किया | आमंत्रित अतिथिगणों  का स्वागत करने के बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई द्वारा रचित लिखी कविता  ''गूंजी हिंदी विश्व में , स्वप्न हुआ साकार '' को पढ़ा | 

उच्चायोग , लंदन की तिमाही हिंदी पत्रिका जो कि कई वर्षों से प्रकाशित नहीं हुई थी का पुनः प्रकाशन उप उच्चायुक्त महोदय के प्रयास से आरम्भ हुआ | इस हिंदी पत्रिका ''भारत भवन'' का विमोचन महामहिम उच्चायुक्त विक्रम दोरेस्वामी द्वारा किया गया |  उप उच्चायुक्त महोदय एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री तेजेन्द्र शर्मा , आमंत्रित कवियों एवं अताशे हिंदी द्वारा आमंत्रितों के समक्ष इस मैगज़ीन को अनावरित किया गया | 

इस के पश्चात कवि सम्मेलन का आरम्भ हुआ जिसका सञ्चालन श्री तेजेन्द्र शर्मा जी ने किया |  कवि इंदु  बरोठ, अरुण सबरवाल, आशुतोष कुमार, आशीष मिश्रा, ज्ञान शर्मा तेजेन्द्र शर्मा का पुष्प गुच्छ देकर उप उच्चायुक्त महोदय ने सत्कार किया | तत्पश्चात सभी कवियों ने अपनी कवितायें पढ़ी | अन्य कवि शिखा वार्ष्णेय, शोभना शाम एवं नंदिता साहू ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की | सभी कविताओं ने  श्रोताओं का मन मोह लिया | 

इस कार्यक्रम का सञ्चालन एवं धन्यवाद प्रस्ताव आताचे (हिंदी व् संस्कृति) डॉ नंदिता साहू ने किया | 

********




 














\